Advertisement

बाइक व् कार की टक्कर से बाइक सवार युवती घायल, रहिवासियों ने भेजा अस्पताल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित फल दुकान के सामने बाइक सवार युवक ने सामने से आ रहे कार को सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवती बुरी तरह घायल हो गयी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 19 सितंबर की संध्या लगभग 6:30 बजे बाइक क्रमांक JH09AS/9359 सवार छोटू करमाली बाइक से जिला के हद में तेनुघाट से अपने आवास सुभाषनगर के बिरसानगर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी बहन सुमित्रा कुमारी (उम्र 30 वर्ष) तथा उसकी पत्नी रेखा देवी थी। इस दौरान कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप के फल दुकान के सामने जारंगडीह की ओर से आ रहे स्विफ्ट कार क्रमांक MP18C/5726 से टकरा गया। जिससे उसकी बहन सुमित्रा बुरी तरह घायल हो गयी, जबकि उसकी पत्नी रेखा के दाएं पैर में चोट आयी है।

घटना के बाद कार सवार ने स्थानीय रहिवासियों तथा राहगीरों की मदद से उसे कार से सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम. एन. राम, डॉ एस. के. सिंह, डॉ निशा टोप्पो तथा डॉ सुशील कुमार द्वारा घायल का इलाज किया गया। अस्पताल के ड्रेसर टी. के. नायक के अनुसार घायल सुमित्रा के सर में तीन जगह चोटे आयी है। जिसमें एक जगह गहरी चोट के कारण एक टांका लगाया गया है।

इस बावत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम ने बताया कि चुकी चोट सर में लगी है इसलिए अगले 72 घंटा ध्यान देने की जरूरत है। लिहाजा घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर घटना के प्रत्यक्षदर्शी बबलू रहमान आदि ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक की नहीं बल्कि बाइक चालक की लापरवाही के कारण उक्त घटना घटित हुआ है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बाइक चालक नशे में धुत था। घायल सुमित्रा के अनुसार वह तेनुघाट कोर्ट एफीडेविट कराने गयी थी। वहां से अपने एक रिश्तेदार के घर जाने के कारण देर हो गया था। जिसके कारण जल्दबाजी में उक्त दुर्घटना घटित हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *