Advertisement

गुरु तेग बहादुर जागृति रथ यात्रा के जारंगडीह पहुंचने पर गुरुद्वारा कमेटी कथारा द्वारा स्वागत

एस. पी. सक्सेना/एन. के. सिंह/बोकारो। सिख धर्म के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर सिख समाज के नौवें गुरु श्रीतेग बहादुर सिंह का जागृति रथ यात्रा तख्त श्रीपटना साहिब से चलकर 19 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित गुरुद्वारा पहुंची। यहां जागृति रथ का स्वागत पुष्प बर्षा कर किया गया। साथ हीं जारंगडीह गुरुद्वारा गुरु सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जागृति रथ के साथ पटना साहिब से आये प्रधानों ने गुरुवाणी, पाठ, सबद कीर्तन किया। मौके पर मुख्य रुप से पटना साहिब गुरद्वारा प्रधान सरदार हरजीत सिंह तथा सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सिख के नौवें गुरु तेग बहादुर ने समाज कल्याण के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में स्वयं शहीद हो गए थे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच अपना संदेश छोड़ गए है। उनके याद में सिख के नौवें गुरु तेग बहादुर ने अपने पुत्र दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह से जहां पहली मुलाकत की थी, वहां से जागृति रथ यात्रा निकाली गई। जागृति रथ पुरे भ्रमण कर जहां अंतिम मुलाकात हुई थी वहां तक जाएगी।

इस दौरान जागृति रथ यात्रा जारंगडीह पहुंची, जहां स्वागत में उपस्थित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने मत्था टेका। विधायक ने कहा कि गुरु तेग बहादुर व् गुरु गोविंद सिंह ने देश ही नहीं, बल्कि पुरे विश्व के लिए जो कार्य किये उससे हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। अपने जीवन में उतारने का प्रयास करनी चाहिए।

जागृति रथ जारंगडीह गुरद्वारा पहुंचने के पूर्व कथारा मोड़ में भव्य स्वागत किया गया तथा शरबत व प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा कमेटी के सार्दुल सिंह, निशान सिंह, विक्की सरदार, लोचन सिंह, नरेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, अवतार सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी, गुरमीत सिंह, सचिव अमृतपाल सिंह, लाल सिंह, शरण सिंह राणा, तरसेम सिंह, बबलु सिंह, सतनाम सिंह, राजु सिंह, सुरजीत सिंह, बख्शीश सिंह, मंजीत सिंह, धर्म सिंह, कमल सिंह, तरसेम सिंह, रॉकी सिंह सहित बेरमो सेन्ट्रल गुरद्वारा कमेटी के आठो गुरुद्वारा के संगत ने हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *