Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा कंजकीरो के अंधुआ में किसान गोष्ठी का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर की ओर से 18 सितंबर को नावाडीह प्रखंड के हद में कंजकीरो पंचायत के अंधुआ गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव एवं संचालन नारायण महतो ने किया।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष महेंद्र महतो ने किसानों को आधुनिक खेती के बारे में विस्तार पूर्वम जानकारी दी, जिससे कम समय में कम लागत में अधिक फसल का उत्पादन करने की बात बतायी गयी। इस अवसर पर डॉ विजय कुमार वर्मा द्वारा जैविक खेती एवं जैविक खाद्य के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीण रहिवासियों को दी गयी।

जैविक कीट नाशक दवा बनाने की भी विधि बताया गया, ताकि फसल बर्बाद न हो। वरीय महाप्रबंधक मनीष चौधरी ने सभी किसानों को सामूहिक खेती करने की सलाह देते हुए कहा गया कि इससे अधिक फसल होगी और यह उद्योग का भी रूप ले लेगा। जिससे अधिक ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर नारायण महतो, भैरव महतो, देवीलाल मुर्मू, ओम प्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *