Advertisement

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर बीते 17 सितंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय स्थित मंडल हिंदी पुस्तकालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती के दिशा-निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में रेल मंडल के विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की दिशा में सोनपुर रेल मंडल लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों में हिंदी के प्रति लगाव बढ़ाने के साथ-साथ उनके लेखन कौशल एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत निबंधों ने न केवल राजभाषा हिंदी एवं भारतीय रेल से संबंधित विषयों को गहराई से व्यक्त किया गया, बल्कि रेलकर्मियों के ज्ञान एवं अध्ययन की गहनता को भी दर्शाया गया हैं। इस आयोजन ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *