Advertisement

कल्याण नगर मे विश्वकर्मा पूजा की धूम व् महाप्रसाद का वितरण

बेहतर भविष्य व् कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए की जाती है विश्वकर्मा पूजा-महाकुड़

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में कल्याण नगर स्थित विश्वकर्मा पूजा पंडाल में बीते 17 सितंबर को भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार कल्याण नगर विश्वकर्मा पूजा पंडाल के संचालक अंतर्यामी महाकुड़ के नेतृत्व में सुबह से ही श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुगण कतार बद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण करते नजर आए। समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवकों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूजा कमेटी अध्यक्ष अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि कामकाजी रहिवासी अपने बेहतर भविष्य और कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा कि हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। जिस दिन सूर्य कन्या राशि में गोचर करते हैं। उसी दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था तथा उसी पुण्य अवसर को जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी, सब्जी, मिठाई और फल का विशेष प्रबंध किया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने विश्वकर्मा भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।

मौके पर अगन्तुकों के स्वागत के लिए राजेश यादव, ममता महाकुड, पृथ्वी महाकुड, आकाश महाकुड, सुनीता यादव, लक्ष्मी महाकुड,जीवन महाकुड, गोल्डी महाकुड़, राहुल महाकुड, हर्ष तांती डब्ल्यू दास व अन्य ने अतिथियों की पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *