ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित कार्यालय में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर 18 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने की।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में बेरमो अनुमंडल के हद में सातों प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल निरीक्षक (सीआई), अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी शामिल थे।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह से विधि व्यवस्था में कोताही नहीं बरती जाय। पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन में जो रूट परंपरागत तरीके से होता रहा है उसी रूट में प्रतिमा विसर्जन किया जाना है। संकीर्ण रूट और भीड़ भाड़ आबादी वाले जगहों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
संवेदन शील और अति संवेदनशील जगहों पर वरीय अधिकारी से विचार विमर्श कर निर्णय लेने का उन्होंने सलाह दिया। साथ हीं व्यक्तिगत निर्णय से बचने की सलाह उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को दिया।
बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। प्रशासन भी पूरी तरह से सरकार की गाइडलाइन का पालन करेगी। कहा गया कि पूजा के दौरान उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। पूजा के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी हमेशा दुर्गा पूजा पंडाल के आस पास रहेगी। क्षेत्र में पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन में उपद्रव करने वाले तत्वों पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया।
बैठक में पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने या उपद्रव फैलाने वाले को चिन्हित कर आरोपियों के विरुद्ध सीधा कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण बेरमो अनुमंडल में छोटे बड़े पंडालों में लगभग दो सौ से अधिक प्रतिमा स्थापित होता है। पूरे अनुमंडल क्षेत्र शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण कैसे पूजा हो इस पर सभी अधिकारियों द्वारा गहना विचार विमर्श किया गया। सभी थाना में शांति समिति की बैठक कर सभी पूजा पंडालों और पूजा समिति से संपर्क कर स्थिति का जायजा ले कर निर्देश से अवगत करने की बात कही गई है।
![]()













Leave a Reply