Advertisement

सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल (बॉयज़) प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर बने एस एन राय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगामी 20 से 25 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल (बॉयज़) प्रतियोगिता का ऑब्जर्वर बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के खेल शिक्षक एस. एन. राय को बनाया गया है। राय को ऑब्जर्वर बनाये जाने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक, डीएवी कथारा के प्राचार्य सहित क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमियों में हर्ष देखा जा रहा है।

ध्यान देने योग्य है कि बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि देश के तमाम बड़े शहरों के विद्यालयों के बजाये डीएवी स्वांग के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सत्येन्द्र नारायण राय का चयन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा नेशनल वॉलीबॉल (बॉयज़) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए ऑब्जर्वर के रूप में किया गया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। राय को सीबीएसई खेल विभाग प्रमुख डॉ मंजीत सिंह द्वारा उक्त प्रतियोगिता के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि राय पूर्व में स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने विद्यालय स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक वॉलीबॉल खेल को नई पहचान दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक कुशल कोच के रूप में राय ने इस क्षेत्र की खेल संस्कृति को संगठित और प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार कार्य किया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के विद्यालय की पहली वॉलीबॉल टीम, जिसने वर्ष 2002 में एक साथ डीएवी स्टेट लेवल एवं सीबीएसई क्लस्टर दोनों स्तरों पर चैंपियनशिप का गौरव प्राप्त किया था। यह राय के कुशल प्रशिक्षण का ही परिणाम था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद इस क्षेत्र के बच्चों में वॉलीबॉल के प्रति गहरी रुचि जागृत हुई और आज इस क्षेत्र की टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

डीएवी स्वांग के खेल शिक्षक राय का यह चयन केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि भर नहीं, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की प्रतिभा, परिश्रम और खेल संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने वाला गौरवपूर्ण क्षण है। उल्लेखनीय है कि, प्रतियोगिता का आयोजन डॉ किरण सऊजा एजुकेशनल एकेडमी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में आगामी 20 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाना है। इस दौरान राय ऑब्जर्वर के रूप में प्रतियोगिता के संचालन, प्रबंधन एवं तकनीकी पहलुओं की देखरेख करेंगे। राय पत्र मिलने के साथ हीं 18 सितंबर की संध्या रेल मार्ग से मैनपुरी के लिए प्रस्थान कर गये हैं।

उनकी यह नियुक्ति विद्यालय, क्षेत्र और समस्त विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। साथ ही इस उपलब्धि ने खेल जगत में बोकारो जिला सहित बेरमो कोयलांचल क्षेत्र की प्रतिष्ठा और अधिक ऊँची कर दी है। राय को सीबीएसई नेशनल लेबल वालीवॉल प्रतियोगिता का ऑब्जर्वर बनाये जाने पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, डीएवी स्वांग के प्राचार्या दोलन चंपा बनर्जी, डीएवी कथारा के प्राचार्य सह क्षेत्रीय निदेशक डॉ जी. एन. खान, डीएवी ढोरी के प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता, डीएवी स्वांग के पुर्व प्राचार्य व् वर्तमान में डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य सह क्षेत्रीय निदेशक डॉ सुजीत कुमार शर्मा, डीएवी कथारा के पूर्व प्राचार्य व् वर्तमान में डीएवी हेहल के प्राचार्य बिपिन राय, डीएवी ढोरी के पूर्व प्राचार्य (सेवानिवृत) सत्येंद्र कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *