Advertisement

दक्षिण पूर्व रेलवे सेंट्रल अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डनरीच कोलकाता स्थित सेंट्रल अस्पताल ऑडिटोरियम में बीते 17 सितंबर को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक व् सभी विभागों के प्रधान प्रमुख उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार उक्त अभियान महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करना हैं, जिसमें महिला केंद्रित, निवारक, प्रोत्साहक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना, विशेष रूप से समुदाय स्तर पर। गैर संक्रामक रोगों यथा एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की प्रारंभिक पहचान, स्क्रीनिंग और उपचार संबंधी लिंक को मजबूत करना। गर्भावस्था, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, जिसमें एएनसी, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और जीवन शैली के बारे में जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। समुदायों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, जिसमें विशेष ध्यान मोटापे, पोषण और स्वैच्छिक रक्तदान पर देना शामिल है।

बताया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा अभियान के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, महिला स्वच्छता कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, कामकाजी महिलाओं का स्वास्थ्य जांच, जिसमें कैंसर और तपेदिक की स्क्रीनिंग और पोषण संबंधी सलाह, किशोर स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता और एएनसी जांच पर जागरूकता कार्यक्रम, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं और बच्चों के लिए मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर, आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर चलाना है, ताकि दक्षिण पूर्व रेलवे अपने संकल्प स्वस्थ महिलाएँ, सशक्त परिवार तथा प्रगतिशील राष्ट्र को पुरा कर सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *