Advertisement

अवॉर्डी मजदूरों का आमरण अनशन शुरु, पहले दिन एक मजदूर की हालत बिगड़ी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में स्वांग वाशरी के अवॉर्डी मजदूर नियोजन की मांग को लेकर 18 सितंबर से एक बार फिर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। पहले ही दिन अनशन पर बैठे एक मजदूर की हालत बिगड़ गई।

बताया जाता है कि आमरण अनशन पर एक साथ इस बार 40 अवॉर्डी मजदूर बैठ गए है। वहीं प्रबंधन अब तक इस मामले में किसी तरह की पहल नहीं की है। आमरण अनशन पर बैठे मजदूरों का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता मुमताज आलम ने बताया कि प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण अब तक अवॉर्डी मजदूरों का नियोजन संबंधी विवाद का निपटारा नहीं किया जा सका है। जिसके कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गया हैं। इसलिए तमाम अवॉर्डी मजदूर नियोजन नहीं तो मृत्यु तक आमरण अनशन की सोंच को लेकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधन पूर्व में स्वयं द्वारा किए गए गलतियों के परिणाम स्वरुप फर्जी मजदूरों की बहाली का रोना रोते हुए विधिक सलाह की बात कह रही है, लेकिन अब तक वैसा नहीं है। आंदोलनकारी सभी अवॉर्डी मजदूर पूर्व में स्वांग वाशरी में कार्यरत थे, जिसका सत्यापन करने में सीसीएल प्रबंधन आनाकानी कर रही है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर अनशन पर बैठे किसी भी मजदूर की हालत बिगड़ती है अथवा अनहोनी होता है तो उसका जिम्मेवार कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन होगा। झामुमो नेता मुमताज ने बताया कि अनशन के पहले ही दिन अवॉर्डी मजदूर कैला गंझू को उच्च रक्तचाप बढ़ने के कारण चिकित्सा सलाह दी जा रही है, बावजूद इसके वह अनशन तोड़ने को तैयार नहीं है। मौके पर दर्जनों अवॉर्डी मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *