Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 17 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सौजन्य से मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रेड क्रॉस बोकारो की सहायता से के. बी. कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, ओपी प्रभारी, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, रविंद्र कुमार दास, रेड क्रॉस बोकारो के प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

जानकारी देते हुए प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर के शहरों के साथ पचास से अधिक देशों में 7500 से अधिक रक्तदान शिविर लगाए गए हैं।
डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि मेगा रक्तदान शिविर मानवता के प्रति महत्वपूर्ण सहायता व समाज को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान परोपकार का गहन कार्य है जो समाज के कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि किसी जरूरत मंद की हम जान बचाते हैं तो इससे बड़ा धर्म और कुछ नहीं हो सकता है।

मेगा रक्तदान शिविर में रक्त देने वालों में मुख्य रूप से कथारा ओपी प्रभारी, प्राचार्य, कार्यक्रम पदाधिकारी, बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, एनएसएस स्वयं सेवक जागृति कुमारी, मोहिनी कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता सहित कुल 17 रक्तदाता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी रक्तदाताओं एवं रेड क्रॉस बोकारो के सभी सहयोगी प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *