अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित अनुमंडलीय चिकित्सालय सह रेफरल अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल व् बिस्किट का वितरण किया।
भाजपा नेता सुधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मालवा अंचल के अंतर्गत धार में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को देखा। उसके बाद विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के बीच फल और बिस्किट वितरित किए।
ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मालवा अंचल के के हद में धार में किसानों एवं महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कई योजनाओं को दिया। उक्त कार्यक्रम को रेफरल अस्पताल सोनपुर में लाईव टेलीकास्ट देखा गया। कार्यक्रम समाप्त होने पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (बब्लु) के नेतृत्व में रेफरल अस्पताल, ओरेस्ट डावनेट हॉस्पिटल सोनपुर एवं जीवनदीप हॉस्पिटल सोनपुर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत मरीजों के बीच फल, बिस्किट वितरण किया गया एवं सभी मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की बाबा हरिहरनाथ से कामना की गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता बिनोद सिंह सम्राट के आवास पर दर्जनों फलदार पेड़ लगाये। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी अभय कुमार सिंह, प्रदेश नेता बिनोद सिंह सम्राट, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, सिवान जिला प्रभारी लालबाबु कुशवाहा, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार रितेश, राजीव मुनमुन, राणा विमल सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुनील दुबे, उमेश सिंह, जयंत कुमार सिंह, हर्षवर्धन, धनंजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, नन्देश कुमार सिंह (पप्लू), अरविन्द कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, राहुल कुमार सिंह, लाला कुमार, चन्दन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अनिल सक्सेना, राजु कुमार एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply