Advertisement

धूमधाम से मनाया गया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ पुरे बोकारो जिला में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व् गैर सरकारी संस्थानों के अलावा छोटे-छोटे गैराजों, टेम्पू स्टैंड आदि स्थलों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा महाभोग प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर निजी वाहन मालिकों ने भी अपने वाहनों की अच्छी तरह साफ सफाई कर तथा फुल माला से सजाकर पूजा की।

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बोकारो इस्पात लिमिटेड के विभिन्न यूनिटों में प्रतिमा स्थापित किया गया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र बालिडीह के दर्जनों फैक्ट्रीयों, डीवीसी के चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, सीसीएल के ढोरी क्षेत्र के विभिन्न परियोजना के उत्खनन विभाग व् विद्युत विभाग कार्यालय, विद्युत सब स्टेशनों, फिल्टर प्लांट, बीएंडके क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के उत्खनन विभाग व् विद्युत विभाग, करगली वाशरी, फिल्टर प्लांट, कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय विद्युत विभाग कार्यालय (एसबीआई शाखा के समीप), जारंगडीह खुली खदान उत्खनन विभाग, फिल्टर प्लांट, कथारा कोलियरी उत्खनन विभाग, कथारा वाशरी वन फाइव कार्यालय के समीप, क्षेत्रीय कर्मशाला, कथारा कोलियरी वर्कशॉप, कथारा मोड़ कोलियरी व् वाशरी वाटर सप्लाई, विद्युत विभाग, सब स्टेशन, जेवीवीएनएल विद्युत सब स्टेशन, मोड़ टेंपू स्टैंड, स्वांग वाशरी, स्वांग कोलियरी उत्खनन विभाग, विद्युत विभाग कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की गयी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के समीप आयोजित पूजा में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, महाप्रबंधक सह अमलाधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक बिपिन कुमार, अमलाधिकारी संरक्षा राजकुमार वर्णवाल सहित प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार आदि ने पूजा में शामिल होकर देवशिल्पी का वंदन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर फोरमैन महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने अतिथियों तथा श्रद्धालुओं को महाभोग प्रसाद भेंट किया। वहीं कथारा मोड़ टेंपू स्टैंड में टेंपू चालक चंदन सिंह, मो. खुर्शीद आदि ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *