प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के. राजू तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 17 सितंबर को अपराह्न 04.30 बजे हजारीबाग सर्किट हाउस आएंगे।
हजारीबाग जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने 16 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 18 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों, जीपीसीसी पर्यवेक्षकों और यूएलबी पर्यवेक्षकों के साथ हजारीबाग सर्किट हाउस में जीपीसीसी और नगर समितियों के गठन पर चर्चा हेतु समिक्षा बैठक में उपरोक्त भाग लेंगे।
![]()













Leave a Reply