Advertisement

ऑफिसर्स क्लब कथारा में आज रक्तदान शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। उक्त शिविर प्रातः 11 बजे से ऑफिसर्स क्लब परिसर में आयोजित किया गया है।

जानकारी देते हुए 16 सितंबर को क्षेत्र के अमलाधिकारी सीएसआर चंदन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, इसके माध्यम से जीवन बचाने के संदेश को प्रसारित करना तथा अधिक से अधिक रहिवासियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार का संदेश बताते हुए कहा कि महाप्रबंधक के अनुसार रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक-एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियों को बचाने की क्षमता रखता है। महाप्रबंधक ने क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवारजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। यह शिविर न केवल जीवन बचाने का कार्य करेगा, बल्कि सतर्कता, जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगा।

सीएसआर अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के प्रतिनिधि, के.एम् मेमोरियल हॉस्पिटल एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन सभी से अपील करता है कि इस महान अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और रक्तदान करें। साथ हीं जीवन बचाएं संदेश को आत्मसात करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *