Advertisement

शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की आराधना करने को बेरमो कोयलांचल तैयार

बेरमो कोयलांचल के कारगली वाशरी में विश्वकर्मा पूजा की धूम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की आराधना करने को बोकारो जिला के हद में पूरा बेरमो कोयलांचल तैयार है। इससे क्षेत्र की रौनक काफी बढ़ गई है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार 17 सितंबर को पूरे बेरमो कोयलांचल में भी विश्वकर्मा पूजा की धूम रहेगी। शिल्पदेव की आराधना करने के लिए यहां के फुसरो, करगली, जरीडीह बाजार, संडेबाजार, जारंगडीह, कथारा, बोकारो थर्मल, स्वांग, गोमिया, ललपनिया, तेनुघाट, नावाडीह, तेलो, भंडारीदह, पिछरी, अंगवाली आदि में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

सीसीएल की सभी परियोजनाओं सहित करगली, कथारा तथा स्वांग वाशरी, उत्खनन विभाग आदि में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। सभी जगह 16 सितंबर को दिनभर शिल्पदेव की प्रतिमा स्थापना की जाती रही। क्षेत्र के सभी ट्रांसपोर्टर, गाड़ी मालिक, गैराज वाले पूजा की तैयारी में जुटे रहे। बाजार में फल एवं पूजन सामग्री के अलावा गाड़ी सजाने के सामानों की बिक्री हुई।

बेरमो कोयलांचल के ड्राइवर-खलासी को प्रतिवर्ष विश्वकर्मा पूजा का विशेष रूप से इंतजार रहता है, क्योंकि इस पूजा के अवसर पर ट्रांसपोर्टर एवं गाड़ी मालिक की ओर से उन्हें नए वस्त्र एवं उपहार सहित प्रसाद भी दिए जाते हैं। गैराज मालिक भी अपने स्टाफ को नए वस्त्र सहित उपहार व प्रसाद देते हैं। पूरे बेरमो कोयलांचल में विश्वकर्मा भगवान की पूजा की तैयारी कर ली गई है। फुसरो बाजार के गैराज, ट्रांसपोर्टरों के कार्यालय, सीसीएल की वाशरी, उत्खनन विभाग, वाटर फिल्टर प्लांट, टेलीफोन एक्सचेंज, विद्युत सब स्टेशन, ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड, ट्रेकर स्टैंड आदि में पूजा के लिए पंडाल के सजावट को अंतिम रूप दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *