Advertisement

श्रद्धांजलि सभा स्थल, गुवा फुटबॉल मैदान की मरम्मती की जानी चाहिए-विक्रम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल का ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान इन दिनों खंडहर में तब्दील होकर उपेक्षा का शिकार हो गया है।

ज्ञात हो कि, बीते 8 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर इसी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के लिए टेंट और मंच निर्माण के दौरान पूरे मैदान में जगह-जगह गड्ढे खोदे गए तथा बालू और गिट्टी बिछाई गई। कार्यक्रम के बाद मैदान की मरम्मत या सफाई की कोई पहल नहीं की गई।

उक्त बातें बोकना गाँव के मुंडा विक्रम चाँपिया ने 16 सितंबर को बताते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति यह है गुवा का शहीद स्थल जनसभा कार्यस्थल का पूरा मैदान गंदगी और गड्ढा से पटा पड़ा है। चाँपिया ने कहा कि यह मैदान गुवा की खेल संस्कृति की पहचान है, जहां रोजाना सैकड़ों युवा फुटबॉल और क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं। मगर आज इसकी हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे मानो मैदान को जान बूझकर बर्बाद कर दिया गया हो। स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में इसे लेकर आक्रोश है।

क्षेत्र के खेल प्रेमियों का कहना है कि चाईबासा जिला प्रशासन द्वारा सेल गुवा प्रबंधन को आदेश देकर जल्द मैदान की मरम्मत करानी चाहिए। मुंडा चाँपिया ने स्पष्ट किया है कि खेल मैदान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में खेल प्रेमियों मे इससे निराशा एवं रोष देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *