Advertisement

आर्या ग्रुप के एमडी के साथ निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पांडेय की मुलाकात

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पांडेय आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत से मुलाकात की।

सोशल मीडिया में साझा पोस्ट के अनुसार आर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजपूत और निर्माता निर्देशक पांडेय के बीच नोएडा स्थित कंपनी के कार्यालय में आगामी कार्यों को लेकर चर्चा हुई है, जिसको लेकर रणनीति भी बनी हैं। बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म है। वर्तमान में आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में, 1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में हैं। वहीं साउथ और हॉलीवुड की फिल्में हिंदी में भी हैं।

ज्ञात हो कि आर्या ग्रुप अपनी इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों का निर्माण व वितरण करती है। बल्कि, सभी भाषाओं में वेब सीरीज आदि का भी निर्माण व वितरण करती हैं। हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी सहित अन्य भाषाओं में आर्या ग्रुप बड़े पैमाने पर कार्य कर रही हैं। ऐसे में कंपनी के ऑफिस निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पांडेय का पहुंचना कुछ बड़ी योजना की ओर एक इशारा हैं। जिसका खुलासा बहुत जल्द कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत करेंगे। उक्त जानकारी राजपूत द्वारा दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *