Advertisement

फिल्म भैरवी के सेट पर दिखा अभिनेत्री प्रिया राजपुरोहित का क्रोध, फोटो लीक

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। इन दिनों फिल्म निर्माता प्रदीप अरविंद दुबे एक साथ 3 फिल्मों का मुहूर्त कर चर्चा में हैं।वहीं इनकी तीसरी फिल्म भैरवी के शूटिंग सेट पर अभिनेत्री प्रिया राजपुरोहित का क्रोध देखने को मिला। जिसकी एक तस्वीर लीक भी हुई हैं।

फोटो में प्रिया लाल ड्रेस में हैं। माथे पर चोट लगी हैं। खून बह रहा हैं और हाथ में बंदूक भी है। वहीं चेहरे पर गुस्सा का भाव है। चूंकि, फिल्म के बारे में अपडेट मीडिया के द्वारा ही किया जाता है। जबकि, सभी टीम मेंबर को दिशा निर्देश है कि वे सेट पर मोबाइल का प्रयोग फोटो, क्लिप आदि साझा करने में न करें। अर्थात इसकी मनाही हैं।बावजूद इसके प्रिया के सीन से फोटो आउट हो गया।

फिल्म की शूटिंग आगामी 20 दिनो तक लगातार चलेगी। इसके निर्माता प्रदीप अरविंद दुबे, निर्देशक दिलीप चौहान, डीओपी मोनू वर्मा हैं। प्रमुख कलाकार में प्रिया राजपुरोहित, प्रदीप अरविंद दुबे, राहुल शर्मा, टीएन त्रिपाठी, बीरू शर्मा, राधे श्याम वर्मा, कमला चौरसिया, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, लालू कुमार, दिलीप चौहान, प्रदीप यादव एवं अन्य हैं। मैकअप आर्टिस्ट डीके दीपक हैं।

निर्माता दुबे ने बताया कि पुरी टीम के साथ फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छी तरह से हो रही हैं। जल्दी ही शूटिंग पूर्ण होगी। बता दें कि, यह एक पारिवारिक व मनोरंजक फिल्म है, जो दर्शकों की पसंद के अनुरूप तैयार किया जा रहा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *