Advertisement

सर्पदंश से 7 वर्षीय बालक की बिगड़ी हालत, गोमो के अस्पताल में चल रहा इलाज

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के निशन हाट झोपडी कॉलोनी रहिवासी एक सात वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार होकर धनबाद जिला के हद में गोमो के अस्पताल में जीवन की जंग से जूझ रहा हैं।

बताया जाता है कि निशन हाट झोपडी कॉलोनी रहिवासी सात वर्षीय रोहित कुमार यादव को विषैला सांप ने काट लिया। आनन फानन में उसे गोमिया के आईईएल स्थित आरडियर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।

फिलहाल घायल रोहित को परिजन ने धनबाद के गोमोह स्थित युबेन प्राइवेट अस्पताल ले जाकर इलाज हेतु भर्ती कराया है। जहां बालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के चिकित्सकों की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है। सर्पदंश के शिकार रोहित के परिजनों ने 16 सितंबर को बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक शियरचंदा नामक विषैला सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *