अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के तहत सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर में 16 सितंबर को हिंदी टिप्पण व आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती के दिशा-निर्देश में मंडल कार्यालय हिंदी पुस्तकालय में हिंदी टिप्पण व आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की दिशा में राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। हिंदी टिप्पण व आलेखन प्रतियोगिता आयोजित करने से रेलकर्मियों में राजभाषा हिंदी के प्रति लगाव बढ़ने के साथ-साथ कार्यालयी कार्यों को सुनियोजित ढंग से करने की जानकारी भी होती है।
![]()













Leave a Reply