Advertisement

डीएवी तेनुघाट के शिक्षक- शिक्षिका गुरु वशिष्ठ सम्मान से किए गये सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध बोकारो जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए गुरु वशिष्ठ अवार्ड डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-चार बोकारो के परिसर में बीते 13 सितंबर को आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के वरिष्ठ भौतिक विज्ञान शिक्षक हलधर महतो एवं वरिष्ठ शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी गुप्ता (सीसीए एवं ईईडीपी प्रमुख) को गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह विद्यालय परिवार के लिए बड़े ही हर्ष एवं गर्व का विषय है।

इस अवसर पर सेक्टर-4 के प्राचार्य एस.के. मिश्रा एवं डीएवी तेनुघाट के प्राचार्या स्तुति सिन्हा एवं अन्य विद्यालयों के प्राचार्य सहित अनेक सम्मानित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, प्रबंध समिति एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस सम्मान की प्राप्ति पर उपरोक्त दोनों शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *