चेयरमैन ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का दिया आश्वासन
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय संघर्ष समिति केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारियों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयमैन सुरेश कुमार से मुलाकात कर विस्थापित समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर विस्थापितों ने डीवीसी चेयरमैन को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। यहां विस्थापित कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल एवं विस्थापित कमिटी युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव ने बताया कि रैयतों ने अपनी जमीन देकर पावर प्लांट बनवाया, परन्तु डीवीसी द्वारा पुनर्वासित किए गए गांवों के विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक नहीं दे पा रही है। जिस कारण बोकारो थर्मल के नई बस्ती सहित अन्य विस्थापित गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में रोजगार सहित अन्य सुविधाओं का भी घोर अभाव है।
कहा गया कि क्षेत्र के विस्थापित डीवीसी प्रबंधन के साथ मिल कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगी एवं विस्थापितों के समस्याओं के समाधान को लेकर डीवीसी की जमीनों का म्यूटेशन करने में सहयोग करने का आग्रह करेगी। साथ ही बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा से भी मुलाकात कर लंबित 85 बेरोजगार विस्थापितों की सूची बनवाने का आग्रह करेगी, ताकि विस्थापितों के समस्याओं का पूर्ण समाधान हो सहे।।
इस अवसर पर बोकारो थर्मल में जल्द 800 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली नया प्लांट लगाने का आग्रह डीवीसी चेयरमैन से विस्थापित प्रतिनिधियों ने किया। डीवीसी की ओर से चेयरमैन सहित ईडी एचआर अखिलेश कुमार, सीएसआर प्रबंधक बीजी होलकर सहित विस्थापित प्रतिनिधियों की ओर से उज्वल चक्रवर्ती आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply