एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) कथारा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया गया। इसके तहत महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा अभियंताओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
जानकारी देते हुए अमलाधिकारी सीएसआर चंदन कुमार ने बताया कि अभियंता दिवस के मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ-साथ ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मूल्यों का निर्वहन ही सतत विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभियंताओं से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में सर्वोत्तम इंजीनियरिंग पद्धतियों के साथ सतर्कता एवं नैतिकता को भी प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में उपस्थित अभियंताओं और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा सशक्त और नवाचारशील भारत हेतु सत्यनिष्ठा विषय पर विचार-विमर्श किया। अंत में सभी को सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार के अलावा महाप्रबंधक सह अमलाधिकारी उत्खनन अभिजीत दत्ता, महाप्रबंधक खनन विनोद कुमार, अमलाधिकारी वित्त राजीव रंजन, अमलाधिकारी सुरक्षा सुनील कुमार गुप्ता, अमलाधिकारी अर्जुन कुमार प्रसाद, अमलाधिकारी संरक्षा राजकुमार वर्णवाल, अमलाधिकारी पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी ए. के. तिवारी, अजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply