Advertisement

पुराना बीडीओ ऑफिस कार्यालय में भाजपा फुसरो नगर मंडल की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो स्थित भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल की बैठक 14 सितंबर को आयोजित की गयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा बोकारो जिला पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम उपस्थित थे।

आयोजित बैठक की अध्यक्षता नवल किशोर सिंह तथा संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने की। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। जिसमें सेवा पखवाड़ा के निमित्त स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसका प्रभारी नवल किशोर सिंह, बबलू सिंह, मूलचंद खुराना, रक्तदान शिविर प्रभारी सूरज कुमार सिंह व प्रशांत कुमार सिंह, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी टुनटुन तिवारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती प्रभारी रमेश स्वर्णकार, महेंद्र सिंह महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती प्रभारी नितेश सिंह व मनोज चंद्रवंशी, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शनी प्रभारी अशोक कुमार रवि व विक्की गिरि को बनाया गया।

मौके पर शिवलाल रवि, मदन गुप्ता, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नवल किशोर सिंह, नितेश सिंह, श्रीकांत सिंह, चंदन राम, विकास सिह, बबलू सिंह, लालमोहन महतो, बृज किशोर तांती, अनिल गुप्ता, भरत वर्मा, अशोक रवि, सूरज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *