Advertisement

रिंग बांध की मांग को लेकर सबलपुर नया बाजार पर प्रभावितो की सभा

आगामी 18 सितंबर को सोनपुर अनुमंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सबलपुर नया बाजार पर रिंग बांध बनाओं संघर्ष समिति के बैनर तले 14 सितंबर को सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष व् पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र कुमार राय एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अमोद गोप कर रहे थे।

आयोजित सभा में वक्ताओं ने घोषणा की कि आगामी 18 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रिंग बांध बनाने की मांग को लेकर सोनपुर अनुमंडल कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया जायेगा। सभा में सर्वसम्मति से एक स्वर से रिंग बांध नहीं तो वोट नहीं का उद्घोष किया गया।

बताया जाता है कि मानव श्रृंखला की समाप्ति के पश्चात सबलपुर नया बाजार पर उक्त सभा को संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष आमोद गोप, बिहार प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, सबलपुर पछियारी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह, उप प्रमुख रंजीत राय, मुखिया त्रिभुवन राय, दिनेश राय, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजीव कुमार मुनमुन, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह, शेखर राय, मनोज कुमार राय, भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, दया शंकर राय, मनोज कुमार राय, नंद किशोर चौधरी आदि ने संबोधित किया। सबकी एक ही मांग थी रिंग बांध बनाओं।

इस मौके पर वक्ताओं ने जाति और पार्टी से ऊपर उठकर चट्टानी एकता बनाए रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि दियारा इलाके की डेढ़ लाख की आबादी इस समय बाढ़ एवं कटाव से बुरी तरह प्रभावित है। सरकार अगर रिंग बांध नहीं बनाएगी तो आगामी विधानसभा से लेकर पंचायत चुनाव का वोट बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, आगामी 18 सितंबर को अनुमंडल कार्यालय पर आयोजित धरना -प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में प्रभावितो के पहुंचने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि उस दिन प्रदर्शनकारी सोनपुर एसडीएम के माध्यम से सरकार को रिंग बांध बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। इस पर भी अगर सरकार नहीं सुनती है तो सड़क से लेकर सदन तक घेराव करने का निर्णय लिया जायेगा। ज्ञात हो कि, सोनपुर के इतिहास में पहली बार रिंग बांध को लेकर सभी ग्रामीणों ने अपने राजनीतिक दलों के बंधन से हटकर केवल रिंग बांध के समर्थन में जोरदार आवाज उठायी है।

मोटरसाइकिल जुलूस से रिंग बांध को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन

एक अन्य जानकारी के अनुसार सोनपुर प्रखंड के सबलपुर में रिंग बांध की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में बाढ़ एवं कटाव से पीड़ित युवाओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। यह जुलूस सबलपुर एवं सोनपुर होते हुए सभा स्थल पर आकर समाप्त हो गया। जुलूस में सबलपुर बभनटोली, हस्ती टोला, पछियारी टोला, बिंद टोली, चाई टोली आदि के युवा शामिल थे। मोटरसाइकल जुलूस में रिंग बांध नहीं, तो वोट नहीं के नारे बुलंद हो रहे थे। 14 सितंबर को सबलपुर दियारे की सभी सड़कें मानव श्रृंखला, मोटरसाइकिल जुलूस एवं सभा आदि के कारण व्यस्त रहा। मोटरसाइकिल जुलूस में सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह, पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, राजीव कुमार शर्मा लल्लू, कुंदन शर्मा अंजन, पीयूष कुमार शर्मा सहित सैकड़ों युवक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *