प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में आगामी काली पूजा के आयोजन को लेकर माता काली मंदिर परिसर में 14 सितंबर को देर शाम ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार ने की।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी कार्तिक माह अमावस तिथि को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इसके लिए सर्वसम्मति से नयी पूजा कमेटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष साकेत रजवार बनाये गये। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अजय कपरदार, युवराज कपरदार, सचिव सौरभ पाल, उप सचिव पद पर बसंत रजवार व् सोनू यादव, कोषाध्यक्ष आनंद यादव, उप कोषाध्यक्ष राजा रजवार, कामेश्वर ठाकुर को बनाया गया। जबकि, पूजा कमेटी का संरक्षक पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार रहेंगे।
मौके पर मंदिर के पुजारी प्रदीप मुखर्जी सहित कन्हैया साव, धर्मवीर जायसवाल, ललित रजवार, गौतम पाल, भोला राज, महेंद्र रजवार, अजय ठाकुर, अनिल रजवार सहीत अन्य दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply