Advertisement

दलाल टोला साड़म में महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के दलाल टोला साड़म में 13 सितंबर को महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य गोसिया नूरी की पहल पर क्षेत्र की महिलाओं के लिए दोना-पत्तल एवं सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था जीवन दीप ट्रस्ट के बैनर तले तथा ऑएनजीसी के सीएसआर मद से आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन अवसर पर पंसस गोसिया नूरी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्वरोजगार ही महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करता है और यह प्रशिक्षण उसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

समारोह में पंचायत के उप मुखिया शांति देवी, जुनैद अख्तर, इम्तियाज़ अंसारी, वार्ड सदस्य इमामुद्दीन अंसारी, परवेज आलम, इस्लाम अंसारी, इसराइल अंसारी, शहर बानो, महजबीन खातून, साहिना खातून, सफीना खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी महिलाएं उपस्थित थी।

स्थानीय रहिवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मौके पर मौजूद रहिवासियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा गया कि यह क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संचालन जीवन दीप ट्रस्ट के सचिव सुधांशु पांडेय ने किया, जबकि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी ट्रेनर मोहन कुमार को सौंपी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *