Advertisement

हिंदी दिवस पर कार्मल स्कूल में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल में 13 सितंबर को हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

हिंदी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या एवं हिन्दी शिक्षिका के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और इसकी समृद्धि पर प्रकाश डाला। इसके बाद अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन यथा भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *