Advertisement

नावाडीह अंचल कमिटि द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ित सहायतार्थ कोष संग्रह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद मे नावाडीह उपरघाट गोनियाटो में 13 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नावाडीह अंचल कमिटि की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पंजाब में आये बाढ़ त्रासदी पीड़ित सहायतार्थ कोष संग्रह के तहत आम जनों से आर्थिक सहयोग मांगा गया।

जानकारी के अनुसार भाकपा अंचल कमिटि की बैठक कॉमरेड पोखन महतो की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। उक्त बैठक मे भाकपा बोकारो जिला सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि पंजाब मे आई बाढ़ के कारण पंजाब के 30 जिले मे से 27 जिले की दर्दनाक, भयावह प्राकृतिक आपदा के कारण वहां जान माल की काफी क्षति हुई है। कहा कि यह क्षति न सिर्फ पंजाब की क्षति है, बल्कि पुरे मानव जाति की क्षति है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की त्रासदी झेल रहे वही है जिन्होंने 13 महीने तक केंद्र की मोदी सरकार की तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डरों मे कंपकपाती ठंढ, भीषण गर्मी और बरसात को झेलते हुए आन्दोलन मे 700 किसानों की शहादत दी है। आज जब वे त्रासदी को झेल रहे हैं तो हमारा एक भारतीय होने के नाते कर्तव्य है कि हम सबों को उनके दु:ख की इस घड़ी मे साथ रहना चाहिए।

जिला सचिव कॉ महतो ने कहा कि हम एक कम्युनिष्ट और देश भक्त हैं। हम इस जिम्मेवारी से मरते दम तक नहीं हटेंगे। आज की तारीख से बाढ पीड़ितों के लिये सहायतार्थ सम्पर्क करना शुरु किये हैं। नावाडीह अंचल सचिव कॉ नुनुचंद महतो ने कोष संग्रह की योजना को रखा और जितवाहन जितिया पर्व के बाद कार्यक्रम करने का एलान किया। मौके पर कॉ अनंत लाल महतो, कॉ मुकेश कुमार महतो, कॉ हनीफ अंसारी, डॉ अब्दुल कासीम अंसारी, कॉ बालेश्वर महतो, कॉ चेतलाल महतो, कॉ महालाल महतो, कॉ जिवाधन महतो एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *