Advertisement

सबलपुर कटाव स्थल पर क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से महिला की मौत व् आधा दर्जन घायल

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर पछियारी टोला कटाव स्थल से 13 सितंबर को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के लौटने के बाद कटाव स्थल के समीप एक भग्न घर की दीवार गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि इस घटना में एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार समेत लगभग आधा दर्जन रहिवासी जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि पूर्णिया सांसद के दौरे के क्रम में यूट्यूब चैनल के पत्रकार उक्त ध्वस्त दीवाल के समीप बाइट ले रहे थे तभी उपरोक्त हादसा हो गया। वहां खड़ी एक अधेड़ उम्र की महिला की भी मौत हो गई, जबकि यूट्यूबर गौतम सहित लगभग आधा दर्जन रहिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला उक्त यूट्यूबर को बाइट दे रहीं थी। इस दौरान दीवाल महिला के उपर गिर गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। वही बाइट ले रहे युवक को भी गंभीर चोट लगी। उन्हें खरोंच भी आई। स्थानीय रहिवासियों ने जख्मी महिला को सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों में चीत्कार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाना पुलिस पदाधिकारी ने उक्त स्थल पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कारवाई में जुट गई। मृतक महिला की पहचान सबलपुर पश्चिमी टोला रहिवासी स्वर्गीय राजगीर राय की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *