Advertisement

बलिया सियालदह एक्सप्रेस के महिला बोगी से 160 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त

बरामद शराब की मात्रा 34.320 लीटर व् अनुमानित कीमत 25760 रुपए

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे सुरक्षा बल ने गोल्डेनगंज व दिघवारा स्टेशन के मध्य बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के महिला बोगी के बाथरूम के पास से 13 सितंबर को चार बैग में रखे 160 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 34.320 लीटर है, जिसका अनुमानित कीमत 25760 रुपए बताया जा रहा है।

रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर के अनुसार 13 सितंबर को सहायक उप निरीक्षक देवेश कुमार, प्रधान आरक्षी रंजीत कुमार राय व महिला आरक्षी रितु वरीय अधिकारी के आदेशानुसार ट्रेन क्रमांक-13106 डाउन बलिया सियालदाह एक्सप्रेस को छपरा से शाहपुर पटोरी तक मार्ग रक्षण करते आ रहे थे। इस दौरान गोल्डेनगंज व दिघवारा स्टेशन के मध्य महिला कोच के बाथरूम के पास लावारिस हालत में 4 बैग बरामद किया गया। बोगी व् आसपास के रेल यात्रियों से उक्त के बाबत पूछने पर किसी ने बैग की तस्दीक नहीं की। शक होने पर यात्रियों के समक्ष चारो बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें रखा अंग्रेज़ी शराब पाया गया। इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सोनपुर को दिया गया।

बताया जाता है कि बरामद शराब के बाबत प्रभारी एक्साइज थाना सोनपुर को मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया गया। ट्रेन के सोनपुर आगमन पर चारो बैग को प्लेटफॉर्म क्रमांक तीन के पश्चिमी साइड पर उतारा गया। तभी सूचना पाकर एक्साईज थाना सोनपुर के सहायक उप निरीक्षक शैलेश सहनी साथ स्टाफ सोनपुर स्टेशन आए तथा बीएनएस व् बीएनएसएस के नियमों का पालन करते हुए चारो बैग में बरामद शराब का वीडियो ग्राफी करते हुए खोला गया, जिसमें 124 अदद ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल, प्रत्येक का कीमत ₹120/-, 16 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की प्रत्येक 750 एमएल, प्रत्येक की कीमत ₹680/- बरामद किए गए।

सहायक उप निरीक्षक शैलेश सहनी द्वारा उपरोक्त बरामद शराब को नियमानुसार जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया। उपरोक्त बरामद शराब की कुल मात्रा 34.320 लीटर जिसका अनुमानित कीमत ₹25760 बताया गया है। उक्त सभी जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए एक्साइज थाना सोनपुर ले जाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *