सांसद द्वारा बाढ़ व् कटाव पीड़ित परिवारों के बीच बांटी गयी 50 हजार नगद राशि
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 13 सितंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर दियारा पछियारी पंचायत के गंगा नदी बाढ़ कटाव ग्रस्त पछियारी टोला पहुंचकर बाढ़ एवं कटाव का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर स्थितियों – परिस्थितियों की जानकारी ली और पीड़ितों को आर्थिक सहायता की।सांसद ने सैंकड़ों रहिवासियों के बीच आर्थिक मदद के रूप में 50 हजार रुपए की नगद राशि वितरित की।
इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने सबलपुर, सोनपुर और छपरा में गंगा से कटाव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रहिवासियों की पीड़ा और कठिनाइयों को देखकर यथा संभव मदद का प्रयास किया और बाढ़ पीड़ित परिवारों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।

उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सारण के जिलाधिकारी से बातचीत कर तुरंत कम्युनिटी किचन चालू करने का आग्रह किया, ताकि पीड़ित परिवारों को भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही विभागीय सचिव संतोष कुमार मल्ल से भी विस्तृत चर्चा कर राहत कार्यों को तेज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत का है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, हम बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
सांसद यादव ने सबलपुर पछियारी टोले के कटाव स्थल को देखा। उमड़ आयी भारी भीड़ के बीच अपनी गाड़ी पर खड़ा होकर उन्होंने पीड़ितों को बारी – बारी से आर्थिक मदद की और उनकी पीड़ा से द्रवित हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिंग बांध निर्माण के मुद्दे को वे संसद में उठाएंगे।
![]()













Leave a Reply