एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भामसं से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा 12 सितंबर को बोकारो जिला के हद में करगली स्थित बीएंडके मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कोयला मजदूर सहित अन्य शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के 17 सुत्री माँगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन महाप्रबंधक कार्यालय बीएंडके के मुख्य द्वार पर संगठन द्वारा आयोजित किया गया। साथ हीं महाप्रबंधक कार्यालय के प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें सीसीएल सीकेएस बोकारो जिला प्रभारी कुलदीप, संयुक्त सचिव विनय कुमार पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप मरीक, क्षेत्रीय सचिव राम निहोरा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, सुबोध चक्रवर्ती, श्रीकुश, लाल बहादुर सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, टेकोचंद करमाली, कृष्ण मुरारी राम, हारून रशीद, संजय कुमार यादव, तपेश्वर राम, भागवत रविदास, इंद्रदेव पासवान, महेश हज़ाम एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply