Advertisement

सीसीएल सीकेएस का ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सीसीएल सीकेएस ढोरी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न !

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के 17 सुत्री माँगो को लेकर 12 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा कोयला कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी तथा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा तय कार्यक्रम के तहत पुरे कोल इंडिया में धरना प्रदर्शन एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी तथा कोयला सचिव विक्रम देवदत्त को सीसीएल महाप्रबंधक ढोरी के माध्यम से सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्र के अमला अधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला को ज्ञापन सौंपने का कार्य संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच किया गया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया। मौके पर सीसीएल सीकेएस मंत्री कुलदीप तथा भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह एवं संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल उपस्थित रहे। एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मे क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज कोयला कर्मचारियों के 17 सुत्री जायज माँग अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में के.लक्ष्मा रेड्डी, संजय कुमार चौधरी एवं सुजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।

मौके पर फूलचंद किस्कू, शाहनवाज खान, बीरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद शर्मा, नरेश प्रसाद,‌ भुनेश्वर, भोला राम, मनोज कुमार, सोमनाथ मिश्रा, अरबिंद ठाकुर, संदीप उरांव, फुली गोप, कुंडा सिंह, प्रशांत मिश्रा, गणपत, जमुना नोनिया, संदीप उरांव, वीरू मिश्रा, शंकर दास, निरंजन वर्मा, मिथलेश चौहान, अभय तिवारी, मुकरी राम, राजेश मिश्रा, संजय मिश्रा, बलाल हुसैन, बरहन लोहार, मनोज कुमार, कोमल कन्हैया, लखन बाउरी, गणेश राम, विपिन मंडल, दीपक कुमार, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, लखिबाला देवी, ज्योति, उर्मिला, सीमा देवी, इंडिया देवी, सरिता कुमारी, अंजली कुमारी, नीरा देवी, सुती देवी, लक्ष्मी देवी, पारो देवी, कमली देवी, रतनी देवी, लक्ष्मी बाई, बसंती देवी, देवकी देवी, लाचो देवी, नंदी कुमारी, सरस्वती देवी, यशोदा देवी, सुनीता गुनिया आदि उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि, भामसं से संबंद्ध सीसीएल सीकेएस ढोरी ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के 17 सुत्री माँगो को लेकर पर पूरे कोल इंडिया स्तर तथा कोल इंडिया के सभी अनुषंगी इकाई पर बीते 23 जुलाई से 12 सितंबर तक चार चरणों में द्वार सभा, खदान परिसर के अगल-बगल गांव में जन जागरण कार्यक्रम, नुक्कड़ सभा तथा 12 सितंबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर संगठन द्वारा आयोजित किया जाना संगठन के कोल उद्योग प्रभारी रेड्डी के नेतृत्व में पुर्व से ही तय की गई थी। उसी निमित्त सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्र द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *