एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में सदर प्रखंड के सखिया पंचायत के बेलामुंडवार स्थित उत्क्रमित नव प्राथमिक विद्यालय मे 11 सितंबर को भारत सरकार के एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा संचालित विद्या प्रवेश क्रायक्रम के तहत टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
जानकारी देते हुए क्षेत्र के समाजसेवी व् शिक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि निरिक्षण टीम के पदाधिकारी डॉक्टर अभिमन्यु ने मूल्यांकन किए सर्वेक्षण के दौरान बच्चो से अंको की पहचान, हिंदी का चित्रांकन, टीम ने मिड डे मील, पेयजल की व्यवस्था एवं शिक्षकों से शिक्षा से संबंधित जायजा लिया। साथ हीं निरीक्षण के दौरान टीम ने सब कुछ सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
उक्त अवलोकन कार्य में मुख्य रूप से दिल्ली टीम से सीआरपी आनंद सिंह, जीआरपी ज्योति कुमारी, प्रधानाध्यापक नलकू राम, शिक्षक पूर्णेश्वर राम, अजय कुमार, सहायक अध्यापिका अनिता कुमारी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका आदि ने सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply