Advertisement

माइनिंग सरदार और ओवरमैन का कोयला उत्पादन में अहम भूमिका-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब में 11 सितंबर को इनमोसा की बैठक महाप्रबंधक बीएंडके के साथ की गयी।

बैठक में इनमोसा सदस्यों ने माइनिंग स्टाफ के वित्तीय वर्ष 2025-26 के मैन पावर बजट के अनुसार लंबित पदोन्नति का मामला उठाया और कहा कि इससे माइनिंग स्टाफ हतोत्साहित हो रहा है। महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने अमला अधिकारी (मानव संसाधन) को पदोन्नति आदेश निकालने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि माइनिंग स्टाफ उत्पादन बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दे, जिससे कंपनी अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर देश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर इनमोसा एरिया सचिव डी पी मौर्य, अध्यक्ष अनिल सिंह, निरंजन सिंह, शैलेंद्र, राजेंद्र कुमार, तेजप्रताप सिंह, सुदीश कुमार, सूरज कुमार, डोमन पासवान‌ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *