एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के कोयला व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 सितंबर को केंद्रीय कोयला मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार कोयला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद और सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह को झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस मे मिलकर बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के ढोरी, बीएंडके और कथारा एरिया में लोकल सेल के तहत कोयले के उठाव में आ रही परेशानी सहित ढोरी के एएडीओसीएम (अमलो) में सेल कमेटी और डीओ होल्डर के लिफ्टर के बीच हुए मारपीट को लेकर डीओ होल्डरों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में कोयला व्यापारी अभय कुमार सिंह, अरुण सिंह, संतोष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुनील सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply