Advertisement

चलकरी उत्तरी में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवा शुरू

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवा शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां पूर्व में बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पुन: चालू कराने के लिए मुखिया अकलेश्वर ठाकुर एवं उप मुखिया संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किए जाने के बाद बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।

उन्होंने अपने संज्ञान में लेते हुए पंचायत भवन के समीप नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 11 सितंबर से पुन: स्वास्थ्य सेवा प्रारंभ करने की अनुशंसा की। अनुशंसा उपरांत विभागीय निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवा शुरू किया गया। ज्ञात हो कि, इस केंद्र में फिलवक्त स्वास्थ्य सेवक करमचंद प्रग्नेंत एवं एएनएम माधुरी कुमारी को प्रतिनयुक्त किया गया है। बंद स्वास्थ्य सेवा पुनः चालू होने से चलकरी उत्तरी पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित समस्त ग्रामीणों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के प्रति आभार प्रकट किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *