पेटरवार प्रखंड के ग्यारह पंचायतों में लगे शिविर में कुल 1086 का अंकेक्षण
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। वृद्धा, दिव्यांग, विधवा आदि सामाजिक पेंशन के लाभुकों का सत्यापन सह सामाजिक अंकेक्षण बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में शिविर लगाने को प्रखंड कार्यालय द्वारा सिडूल निर्गत किया गया है। इस आलोक में बीते 10 सितंबर को आठ पंचायतों में शिविर लगे थे, जबकि दूसरे दिन 11 सितंबर को ग्यारह पंचायत सचिवालयों में शिविर लगाया गया था। जहां 1086 लाभुकों का अंकेक्षण किया गया है।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में चरगी पंचायत में 144, खेतको पंचायत में 148, सदमा कला पंचायत में 172, ओरदाना पंचायत में 60, दारिद् पंचायत में 174, पेटरवार पंचायत में 110, मायापुर पंचायत में 56, चांपी पंचायत में 74, पिछरी दक्षिणी पंचायत में 73, पिछरी उत्तरी पंचायत में 50 तथा पतकी पंचायत में 25 यानि कुल 1086 लंबित लाभुकों का सत्यापन किया गया। बता दे कि, प्रखंड के हरेक पंचायत में प्रखंड कार्यालय से दो पर्यवेक्षक भेजे गए थे। वहीं अंकेक्षण कार्य में संबंधित पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि ने सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply