माहेर संस्था पहुंच काटे केक, बच्चों के बीच बांटे गए पाठन सामाग्री व् मिठाई
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया के आईईएल खंभरा स्थित स्वयंसेवी संस्था माहेर में क्षेत्र के एक पत्रकार ने 11 सितंबर को अपने पुत्र का जन्मदिन मनाया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में खेतको रहिवासी पत्रकार मो. इश्तेयाक अपनी पत्नी सना सदफ और पुत्र अरीब हसन के साथ माहेर संस्था पहुंचे। मौका था पुत्र अरीब हसन का जन्म दिन का। ज्ञात हो कि माहेर संस्था ऐसे बच्चों को पालती और शिक्षा देती है जो अनाथ है या फिर ऐसे जरूरतमंदो को पनाह देती है, जिसे कोई देखने वाला नहीं होता। फिलवक्त इस केंद्र में कुल 25 से 30 छोटे छोटे बच्चे रह रहे हैं। पत्रकार इश्तेयाक अपने परिवार के साथ उन बच्चों के बीच पहुंचकर पहले केक काटे, फिर उपस्थित तमाम बच्चों के बीच मिठाईयां और पठन सामाग्री का वितरण किया।
वर्तमान समय में जहां एक ओर आमजन अपने पुत्र अथवा पुत्री का जन्म दिन किसी होटल, रेस्टोरेंट या अपने आलिशान बंगलो में पुरे शानो-शौकत से मनाते हैं, वही एक पत्रकार अपने पुत्र का जन्म दिन ऐसे बच्चों के बीच मनाने का काम किया जिन बच्चों ने कभी अपना जन्म दिन मनाया ही नहीं होगा।
मौके पर पत्रकार परिवार के अलावा राजेश कुमार कुजूर, संस्था के कार्यालय कर्मी तैयबा खातून, हाउस मदर सोनी शर्मा एंव एंजेलिना कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे। माहेर संस्था ने इस आयोजन की सराहना करते हुए पत्रकार इश्तेयाक की सोच की तारीफ की तथा कहा कि ऐसा सोच एक सच्चे और अच्छे इंसान के दिल में ही होता है। इस कार्यक्रम से वहां के बच्चे भी काफी उत्साहित और खुश दिखे।
![]()













Leave a Reply