Advertisement

पेयजल समस्या को लेकर मुखिया ने मंत्री को सौंपा पत्र

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के पलिहारी गुरुडीह में पेयजल समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया ने राज्य के विभागीय मंत्री को पत्र सौंपा। मंत्री ने समस्या समाधान का मुखिया को आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पानी की समस्या से जूझ रहे रहिवासियों की समस्या को लेकर 11 सितंबर को गोमिया पंचायत के मुखिया बलराम रजक ने राज्य के पेयजलापूर्ति एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद को लिखित पत्र देकर अवगत कराया। पत्र में कहा गया कि पुराना इंटकवेल वर्ष 1975 में बना था। जिसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है।

कई बार रिपेयरिंग भी कराया जा चुका है, किंतु आए दिन कुछ ना कुछ खराबी होती रहती है। जिस कारण स्थानीय रहिवासियों को सही समय पर पानी नहीं मिल पाता है। कहा गया कि कोनार नदी में बन रहे नये इंटकवेल का निर्माण कार्य भी स्थिर है और संवेदक द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। संवेदक को जल्द कार्य पूरा कर 2 वर्ष के लिए पानी टंकी चलाने की बात कही, ताकि उपरोक्त दोनों पंचायत में पानी की समस्या दूर हो सके। पत्र के आलोक में मंत्री योगेंद्र प्रसाद में पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन मुखिया को दिया गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *