एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम थ्री एसिड रेजनरेशन प्लांट तीन के ड्रेन पोर्ट पाइप लाइन से 11 सितंबर को मामूली रूप से गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से कुछ समय के लिए वहां कार्यरत कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
इस बावत बीएसएल के संचार प्रमुख मणि कांत धान ने बताया कि मामूली रूप से गैस रिसाव हुआ था। सूचना मिलने पर तत्काल इएमडी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ड्रेन पोर्ट के वाल्व को बंद कर दिया है।
इएमडी और सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की टीम ने सम्बंधित स्थल का गहनता से निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कोई भी कामगार इससे हताहत नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित है और पूर्व की भांति सभी कर्मचारी अपने में काम में लग गए। वाल्व बंद करने के बाद जीरो गैस रिसाव मीटर में देखा गया है।
![]()













Leave a Reply