बेरमो सीओ ने कराया था बंद, आरपीएफ, जीआरपी के सहयोग से कार्य शुरू
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल कोनार नदी समीप रेलवे भूमि पर बाउंड्री वाल निर्माण तीन माह बाद पुनः 11 सितंबर को शुरू कर दिया गया है। यहां ठिकेदार द्वारा दिए जा रहे बाउंड्री को बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा बीते 6 जून को बंद करा दिया गया था।
जानकारी के अनुसार सीओ सिंह ने संबंधित रेलवे ठिकेदार से ठिका कार्य का कागजात मांगा था। सीओ ने कहा कि रेलवे की जमीन में हो रहे उक्त बाउंड्री निर्माण कार्य उनके अंचल क्षेत्र में है। इसलिए कार्य योजना की पूर्ण जानकारी उन्हें मिलनी चाहिए। वही तत्काल कागजात उपलब्ध नहीं रहने के कारण रेलवे ठेकेदार ने बाउंड्री निर्माण कार्य को 6 जून से बंद कर दिया गया था ।
लगभग तीन महीनों के बाद शुरू हुए बाउंड्री वाल को शुरू करवाने 11 सितंबर को गोमिया आरपीएफ एवं जीआरपीएफ सहित रेलवे अधिकारियों की टीम बोकारो थर्मल पहुंची एवं बाउंड्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता में कोनार नदी से बोकारो थर्मल पंच मंदिर तक चार स्थानों में रहिवासियों के आवागमन के लिए रास्ता छोड़ने पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद बाउंड्री का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।
बता दे कि रेलवे की जमीन में बसे दर्जनों रहिवासी बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह से फुसरो स्थित आवास में मुलाक़ात कर मदद की गुहार लगायी थी। जिसके बाद बेरमो सीओ बोकारो थर्मल पहुंच कर 6 जून को रेलवे द्वारा बनाये जा रहे बाउंड्री की जांच की एवं कागजात की मांग कर बाउंड्री निर्माण कार्य को बंद करवा दिया था। कार्य फिर से शुरू करवाने के दौरान साइड इंचार्ज दिनेश प्रामाणिक साहित आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply