ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना विनायक फंडामेंटल रिसर्च एंड एजुकेशनल सोसाइटी, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र तेनुघाट बोकारो में स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव फोर वेज एंड सेल्फ एंप्लाइंमेंट कार्यक्रम का 10 सितंबर को भव्य आयोजन किया गया।
झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत रोजगार प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 18 से 35 वर्ष के युवाओ के लिये नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोड़ने का भी अभियान चलाया जा रहा हैं। मिशन के निदेशक शैलेन्द्र कुमार लाल सोसाइटी के निर्देशानुसार दीन दयाल उपाध्याय कौसल केंद्र/सक्षम कौशल विकास सेंटर के विभिन्न ट्रेड में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव, औद्योगिक भ्रमण और ऑन जॉब ट्रेनिंग कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार हेतु दो सिलाई मशीन, दो इलेक्ट्रोशियन और दो जीडीए छात्रों के बीच वितरण की गई।
वहीं अनुग्रह फैशन प्राइवेट लिमिटेड, एससीएम गारमेंट्स, साथ ही आरआर ग्लोबल तथा 20-50 हेल्थ केयर द्वारा प्लेसमेंट में 85 प्रशिक्षुओ ने भाग लिया, जिसमें 45 प्रशिक्षुओ का चयन किया गया। वहीं 45 प्रशिक्षुओ को कौशल पाठ्यक्रम पूरा कराने का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ हीं पूर्व छात्र अभ्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर झारखंड कौशल विकास मोशन सोसाइटी से परियोजना सहायक बोकारो जिला यूएनडीपी आशीष कुमार द्वारा प्रवसन सहायता केंद्र एवं हेल्प कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 18001233444 की जानकारी देते हुऐ सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं नियोजक द्वारा रिक्तियों का विस्तृत जानकारी साझा किया गया। इस मेले में शौर्य वैभव मुख्य संचालन अधिकारी, विनायक फंडामेन्टल रिसर्च एंड एजुकेशन सोसाइटी के केंद्र परियोजना प्रमुख टी शरण, सेंटर मैनेजर विकास कुमार, प्लेशमेंट कोऑडिनेटर शिवांगी शुक्ला, पवन भगत के साथ साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply