Advertisement

समाजसेवी मुन्ना सिंह ने फुसरो में किया राजा मोबाइल का उद्घाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के मेघदूत मार्केट स्थित राजा मोबाइल दुकान का रिओपनिंग उद्धाटन 10 सितंबर को समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और पेटरवार प्रमुख शारदा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।‌

इस अवसर पर समाजसेवी मुन्ना सिंह ने कहा कि मार्केट में इस तरह का दुकान खुलना काफी अच्छा है। कहा कि एक दुकान में अधिक रेंज का सामान मिलने से ग्राहकों को काफी सहूलियत होगी। प्रखंड प्रमुख शारदा देवी ने कहा कि‌ बाजार में ऐसी दुकान की आवश्यकता थी जो अब पूरा हो रहा है। प्रोपराइटर सरफराज अहमद ने कहा कि यहां हर तरह की मोबाइल किफायती दाम पर उपलब्ध है।

मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स फुसरो के कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिंह, समाजसेवी भोला दिगार, भारत मोबाइल के प्रोपराइटर मोहम्मद पप्पू, केशों नायडू, हाजी इरफान अंसारी, मनोवर आलम, आरिश रजा, अनवारूल हक, इरशाद आलम, बेलाल अंसारी, कमर जमाल, इलियास अंसारी, अब्बास अंसारी, इरफान आलम, कुर्बान सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *