Advertisement

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के आसपास के विभिन्न विद्यालयों में 9 सितंबर को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी सीएसआर सह कार्यक्रम के संयोजक चंदन कुमार ने बताया कि बोकारो पुलिस के सहयोग से सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा क्षेत्र के चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

इस पहल के तहत मिडिल स्कूल झिरकी, मिडिल स्कूल बांध, एमआईए हाई स्कूल झिरकी और सेंट मदर टेरेसा स्कूल कथारा दो नंबर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित विद्यालयों के छात्रों को यातायात नियम, पॉस्को (बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम), सतर्कता जागरूकता अभियान और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिससे वे इन महत्वपूर्ण विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

उक्त सफल आयोजन में कथारा ओपी प्रभारी के अलावा न्यू मिशन ऑफ लाइफ केयर फाउंडेशन की सुनीता सिंह एवं प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

यह पहल सरकारी और निजी संस्थानों के बीच सफल साझेदारी का उदाहरण है। साथ हीं समुदायिक सुरक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों में जागरूकता लाते हैं, बल्कि एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में भी योगदान देते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *