Advertisement

शहादत दिवस पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में आयोजित शहादत दिवस समारोह के अवसर पर सैकड़ो रहिवासियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र व् परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार अनुकंपा के आधार पर नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरण सूची के अनुसार अभ्यार्थी को वन विभाग एवं समाहरणालय में नियुक्ति किया गया। जिसमें चयनित अभ्यार्थी में सुरज प्रकाश सोरेन (सुपुत्र स्व. टीकाराम सोरेन, भूतपूर्व जनसेवक, बंदगांव प्रखण्ड), करन गोप (मृतक सुपुत्र स्व. सुजीत गोप, भूतपूर्व अनुसेवी, जिला स्थापना शाखा), थोमस बोदरा सुपुत्र स्व. राम बोदरा (उग्रवादी हिंसा), सुनीता हपदगाडा (मृतक स्व. केलेमेन्ट बारजो (उग्रवादी हिंसा), रामदी सोय (मृतक स्व. बुधनाथ हस्सा पुर्ती (उग्रवादी हिंसा), सुखलाल बोदरा (स्व. सागर बोदरा, भूतपूर्व नलकूप खलासी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चक्रधरपुर), फुदू पुर्ती (स्व. दुबराज हुन्नी पुरती, भूतपूर्व आदेशपाल, पोड़ाहाट – वन प्रमंडल ), सरवस्ती गोप ( मृतक स्व. अजय गोप, बंगला चौकीदार वन प्रमण्डल, चाईबासा) के आश्रित शामिल रहे।
परिसंपति वितरण कार्यक्रम गुवा गोली काण्ड के जनसभा कार्यक्रम में लाभुकों को विधायक सोनाराम जगत माझी, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव एवं सविता महतो ने सम्मानित किया।

परिसंपति विवरणी कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा सर्वजन पेंशन योजना लाभुक पूनम लोहार, जिला कल्याणउन्नति का पहिया, साइकिल वितरण के लिए लाभुक उर्मिला लकड़ा, जिला कल्याण व्यक्तिगत वन पट्टा, वितरण के लिए लाभुक रामराई बांकिरा, जेएसएलपीएस फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के लिए लाभुक पिंकी दिउरी, भूमि संरक्षण कार्यालय ट्रेक्टर एवं अन्य कृषि यंत्र वितरण के लिए लाभुक भीम सिंह चतोम्बा एवं जम्बिरा लागुरी, जिला ग्रामीण विकास शाखा अबुआ आवास योजना के लिए लाभुक दुनती गिरि तथा जिला समाज कल्याण सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के लिए लाभुक रिया बोदरा को सम्मानित कर परिसंपति वितरित की गई।

एक हज़ार करोड़, इकहत्तर हजार छिहत्तर रूपये की योजना के उद्घाटन पर फिरा पानी

गुवा गोली कांड कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नहीं आने के कारण क्षेत्र के सैकड़ो रहिवासियों में निराशा की स्थिति देखी गई। कार्यक्रम की तैयारी के तहत परिसंपत्ति वितरण व अन्य योजना का ऑन लॉइन उद्घाटन नहीं हो सका। पूरी तैयारी के बावजूद भी कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न नहीं कराया जा सका। परिणामस्वरूप एक हज़ार एक करोड़, इकहत्तर हजार छिहत्तर रूपये की योजना के उद्घाटन पर पानी फिर गया। सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण योजना, परिसंपति विवरणी, मुख्यमंत्री मैय्या सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, उन्नति का पहिया साइकिल वितरण, व्यक्तिगत वन पट्टा, वितरण, जिला कल्याण,व्यक्तिगत वन पट्टा वितरण, व्यक्तिगत वन पट्टा वितरण, जिला समाज कल्याण,जिला खेल कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास शाखा, जिला समाज कल्याण, जिला कृषि कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय, मत्स्य पालन कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास शाखा, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, बैंक लिंकेज, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रेक्टर एवं अन्य कृषि यंत्र वितरण, आइस बॉक्स के साथ मोटर साइकिल/ई रिक्शा, बाबा भीम राव आंबेडकर आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सिदो कान्हू युवा खेल योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्घाटन कार्यक्रम सिर्फ शोभा की वस्तु गुवा मंच के किनारे बन हरे पर्दे के अन्दर दबी रह गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *