Advertisement

फांसी लगाकर सीसीएल कर्मी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर ब्लॉक क्रमांक आठ के क्वार्टर संख्या 115 में बीते 7 सितंबर की देर शाम को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक लालू चौहान का 30 वर्षीय पुत्र सीसीएल कर्मी छोटू कुमार बताया जा रहा है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया है।

बताया जाता है कि घटना के बाद मृतक छोटू की पत्नी चांदनी देवी ने स्वजनों व स्थानीय रहिवासियों की मदद से शव को फंदे से उतारकर केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पाकर बेरमो पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। रात होने के कारण पुलिस ने मृतक के शव को मर्चरी में रखवा दिया। दूसरे दिन 8 सितंबर की सुबह बेरमो पुलिस पुनः अस्पताल पहुंचकर स्वजनों से मामले की जानकारी ली। यहां मृतक की मां कबूतरी देवी ने अपने बहु चांदनी देवी व उसके ससुराल वालों पर बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगायी है। बेरमो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सचिन रोशन एवं सहायक अवर निरीक्षक मनोहर मंडल अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक छोटू की मां कबूतरी देवी ने कहा कि वे ढाको बस्ती में पूरे परिवार के साथ रहती थी। परंतु बेटे का फीमेल वीआरएस के तहत सीसीएल में नौकरी मिलने के एक वर्ष बाद उसकी पत्नी चांदनी उसके बेटे पर दबाब बनाकर उससे दूर कर ढोरी स्टाफ क्वाटर स्थित आवास में जाकर रहने लगी। यहां बेटे के ससुराल वाले भी साथ मे रहते थे। पीड़िता ने कहा कि बहु चांदनी ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी है, इसकी जानकारी भी बेटे ने उसे दिया था। उन्होंने बेरमो थाना में आवेदन देकर बेटे के ससुर, सास, पत्नी व् साला अमित कुमार पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर न्याय की गुहार लगायी है।

इधर मृतक की पत्नी चांदनी ने बेरमो थाना में आवेदन देकर कहा है कि घटना के दोपहर तीन बजे खाना खाकर क्वार्टर के बाहर वाला रूम में वह अराम कर रही थी। उसका पति छोटु अंदर के कमरा में था। कहा कि अपने पति को आवाज लगायी जिसपर कोई आवाज नही आया, जिसके बाद कमरे में जाकर देखी तो पति पंखा के हुक में दोपट्टा के सहारे फांसी लगाकर फंदे से लटक रहा था।‌ स्वजनों व स्थानीय रहिवासियों की मदद से आनन-फानन में रिजनल अस्पताल ढोरी ले गये, जहां चिकिसको ने मृत घोषित कर दिया। इसमें परिवार एवं अन्य किसी का कोई दोष नहीं है।

मृतक अमलो परियोजना में कैटेगिरी वन में मेंटेनेंस मजदूर के पद पर कार्यरत था। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री को छोड़ गया है। बेरमो पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा संभव होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *