Advertisement

नया वाशरी के खिलाफ विस्थापितों-ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। सीसीएल के कथारा कोल वाशरी (Kathara Coal Washrey) को बंद कर निजी कंपनी द्वारा नया वाशरी खोलने के खिलाफ स्थानीय विस्थापितों और ठेकेदारों ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर कथारा वाशरी वन-फाइव के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार यूनियन नेता नागेश्वर प्रणाली, कामोद प्रसाद, मो. हाशिम, इम्तियाज अंसारी, ठेकेदार बद्रीनारायण मिश्रा, दयाल यादव आदि ने कहा की सीसीएल प्रबंधन कथारा वाशरी को बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने की साजिश रच रही है।

नेताओं के अनुसार इस वाशरी से वर्तमान में लगभग 750 कामगारों के अलावा सैकड़ों विस्थापितों का रोजी रोजगार जुड़ा है,जो निजी कंपनी द्वारा नया वाशरी खोलने से अव्रूद्ध हो जायेगा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार नया वाशरी खोलने के कारण यहां बेरोजगारों की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए वे सभी नया वाशरी खोलने का विरोध कर रहे हैं। मौके पर कामगार खेमलाल, सुरेश कुमार, नुर आलम, मनव्वर अंसारी, तो़वारिश, अताउल्लाह अंसारी, जगत महतो, रियाज अंसारी, हेमलाल यादव सहित दर्जनों विस्थापित-ठेकेदार उपस्थित थे। प्रदर्शन का नेतृत्व बद्रीनारायण मिश्रा तथा नागेश्वर करमाली ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *