Advertisement

बोकारो थर्मल में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन व् राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

आगामी 23 सितंबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट में 8 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन और एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (विद्युत) राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) काली चरण शर्मा, सहायक नियंत्रक दीनानाथ शर्मा आदि अधिकारियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

प्लांट सभागार में आयोजित कार्यशाला में राजभाषा अनुभाग की ओर से अपने स्वागत और उद्घाटन भाषण में डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रबंधक मानव संसाधन (एचआर) डॉ संज्ञा दास ने परियोजना में चल रहे राजभाषा के प्रचार – प्रसार से संबंधित कार्यक्रमों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला तथा हिंदी पखवाड़ा में आगे बढ़कर भाग लेने की अपील की। उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने उपस्थित गणमान्य जनों को हिंदी पखवाड़ा की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि राजभाषा का संवर्धन हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है।

ज्ञात हो कि, हिंदी पखवाड़ा समारोह बोकारो थर्मल प्लांट में 8 सितंबर से आगामी 23 सितंबर तक मनाया जायेगा। जिसमें आगामी 10 सितंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता, 19 सितंबर को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 20 सितंबर को प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता और 23 सितंबर को पुरस्कार वितरण और पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया है। नारा लेखन प्रतियोगिता को छोड़कर सभी कार्यकम प्लांट के अन्दर तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित होंगे।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) नरेश एम मुरस्कर, सौविक धारा, अखिलेंदु सिंह, रजत सुब्रत दे, प्रबंधक एचआर डॉ संज्ञा दास, सहायक नियंत्रक (यां), वरिष्ठ प्रबंधक मो. तिताबु रहमान, प्रशांत कुमार, संदीप भगत, मनीष कुमार चौधरी, शशि शेखर, राहुल सिंह, सुशील कुमार, मो. मोहबुबुल हक, प्रबंधक (वि) गुंजन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *